मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन देश के प्रख्यात गीतकार राजेंद्र राजन की पावन स्मृति को समर्पित किया गया था। सम्मलेन का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुबर, निर्वतमान महापौर संजीव वालिया, समाजसेवी योगेश दहिया, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा व डॉ.कर्णसिह सैनी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कवि स्वयं श्रीवास्तव के संचालन में देर रात तक चले कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुदीप भोला की पैरोडी ने जहां श्रोताओं को खूब हंसाया और गुदगुदाया वहीं उदय दिवाकर के गीतों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वीर रस के कवि मोहित संगम को श्रोताओं ने गंभीरता से सुना और जमकर दाद दी। विनोद पाण्डेय, मीनाक्षी दिनेश, मनिका दुबे की ग़ज़लों और गीतों ने भी तालियां बटोरी। स्वयं श्रीवास्तव के काव्यपाठ और संचालन ने भी भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी व डीन,प्रोफेसर डाँ रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. महिपाल सिंह, इतिहासकार ,डॉ. राजीव उपाध्याय व डीन,डॉ. प्रशांत सांगवान के अतिरिक्त सुधाकर अग्रवाल, शीतल टंडन, गीतकार स्व. राजेंद्र राजन के सुपुत्र कुमार पल्लव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक व पार्षद नूतन तोमर , प्रतिनिधि परविंद्र तोमर, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, सहसंयोजक ज्योति अग्रवाल तथा अन्य पार्षदों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राकेश शर्मा व शिवमणि त्यागी ने किया।
0 टिप्पणियाँ