Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सुध ली-संजय ढींगरा

स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सुध ली-संजय ढींगरा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - पंजाबी बाग स्थित लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास  के कार्यालय पर भारत रत्न स्वर्गीय श्रद्धा रामविलास पासवान जी की छठवीं पुण्यतिथि पुष्प व्याधि प्रज्वलित करके वह उनके द्वारा किए गए देश हित कार्यों पर चर्चा की गई उन्हें भारतीय राजनीति के पुरोधा, दूरदर्शी जननेता पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

​इस अवसर पर प्रमुख विचारक एवं एडवोकेट संजय ढींगरा प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश  ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के व्यक्तित्व के कई अनछुए और गहरे पहलुओं पर प्रकाश डाला। एडवोकेट संजय ढींगरा ने कहा, "रामविलास पासवान जी सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे भारतीय लोकतंत्र की अंतरात्मा की थे, जिन्होंने समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सुध ली। उनका पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित था।संजय ढींगरा ने कहा उन्हें अक्सर 'मौसम वैज्ञानिक' कहकर राजनीतिक समीकरणों तक सीमित कर दिया जाता है, लेकिन इसके पीछे उनका वह दुर्लभ दूरदर्शी दृष्टिकोण था, जो देश की नब्ज और भविष्य की हवा का रुख भांप लेता था। वे देश के ऐसे पहले नेताओं में थे जिन्होंने वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर हमेशा राष्ट्रीय हित और जनहित को सर्वोपरि रखा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक