Ticker

6/recent/ticker-posts

स्नातक प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे पदाधिकारी-चौधरी अब्दुल वाहिद

 स्नातक प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे पदाधिकारी-चौधरी अब्दुल वाहिद 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी की बैठक मे मेरठ सहारनपुर खण्ड स्नातक सीट के सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट को जिताने के लिए घर घर जाकर स्नातक मतदाताओं को जागरूक करते हुए सपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया गया

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी के पुत्र ऋषभ भाटी ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी विगत 6 वर्ष मे अपने कार्यकाल मे स्नातक युवाओ के हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही युवाओ की सच्ची हितैषी है सपा के शासनकाल में युवाओ को नौकरी दी गई तथा बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया गया सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि अखिलेश यादव ही युवाओ के कर्णधार है क्योकि एक पढ़ा लिखा व्यक्ति युवाओ व बेरोजगार लोगों का दुख दर्द समझ सकता है उन्होंने सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट को जिताने के जी जान से जुटने का आह्वान किया बैठक को प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, रूही अंजुम, नागेंद्र राणा, जिला महासचिव जितेन्द्र राणा, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी,चौधरी साजिद हसन, चौधरी अब्दुल गफूर,नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी ने भी सम्बोधित किया  बैठक में जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरेशी,राव वजाहत अर्जुन पंडित, हाजी शमशेर,नितिन यादव, वासिल तोमर, महेन्द्र राकेश,मुस्तकिम राणा, सतीश कुमार, मजहबी खान, चौधरी जुमला सिंह, संदीप अच्छन यादव, काशीफ अल्वी, अमित जाटव,शाहीद मंसूरी समेत भारी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 स्नातक प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे पदाधिकारी-चौधरी अब्दुल वाहिद