राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम घोषित
चयन प्रक्रिया के दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद देकर चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
फ्री स्टाइल में छह और ग्रीकोरोमन स्टाइल में पांच पहलवानों का चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर में दिखाएंगे दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला कुश्ती संघ सहारनपुर ने उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपनी 11 सदस्यीय पुरुष टीम का चयन कर लिया है। चयनित पहलवान 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर जिले के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में फ्री स्टाइल के छह और ग्रीकोरोमन स्टाइल के पांच पहलवान शामिल हैं।
जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद देकर चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार और संघ के सह-सचिव मुस्तकीम अंसारी की देखरेख में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया।चयन ट्रायल मे फ्री स्टाइल वर्ग में 61 किलोग्राम भार वर्ग से मयंक, 65 किलोग्राम से हर्षित कुमार, 70 किलोग्राम से अभिषेक, 79 किलोग्राम से मोहम्मद अयान, 86 किलोग्राम से मोहम्मद दानिश और 92 किलोग्राम भार वर्ग से सन्नी कुमार का चयन किया गया है। जबकि ग्रीकोरोमन स्टाइल में 55 किलोग्राम भार वर्ग से राहुल कुमार, 72 किलोग्राम से अभिषेक कुमार, 82 किलोग्राम से मोहम्मद आयन, 87 किलोग्राम से विराज कुमार और 130 किलोग्राम भार वर्ग से मोहम्मद नोमान को टीम में जगह मिली है।चयनित टीम की घोषणा संघ सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने करतल ध्वनि के बीच की। इस अवसर पर पार्षद गौरव कपिल, यशपाल सिंह पुंडीर, डॉ. हरबीर सिंह, संदीप पहलवान, सुधीर चौधरी, प्रवीण कुमार, रवि कोरी, मनोज प्रजापति, प्रियंका चौधरी, गौरव चौहान और नूरीन जहां सहित अन्य लोगों ने चयनित पहलवानों को बधाई देते हुए राज्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


0 टिप्पणियाँ