जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक
उद्यमियों एवं व्यापारियों के कार्य प्राथमिकता से करने के दिए सख्त निर्देश
निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के अंदर प्रकरणों को करें निस्तारित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बँधु की बैठक आहूत की गयी।बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणों पर नराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि प्रकरण किसी भी दशा में निर्धारित समय अवधि के बाहर लम्बित न रखा जायें।
नगर निगम के एजेण्डें में लम्बित प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि नगर निगम के लम्बित बिन्दुओं को तत्वरित निस्तारित किया जायें। ग्राम द्रोणपुरी कॉलोनी(मेघ छप्पर), अम्बाला रोड के प्रकरण के सम्बन्ध में अधिाासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पृथक से बैठक करते हुए प्रकरण को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये। सीआईएस द्वारा दिल्ली रोड फोरलेन बाईपास तक के क्षेत्र को थाना सदर बाजार के अन्तर्गत किये जाने के सम्बन्ध में परिसीमांकन करते हुए सूचना पुलिस विभाग को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। प्लेज पार्क योजनान्तर्गत विकसित किये जा रहे निजी औद्योगिक पार्क के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये गये कि प्लेज पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अद्यतन प्रगति से अवगत कराना सुनिचित करें। नवीन प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। व्यापार बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करने हेतु नगर निगम एवं विद्युत विभाग गंगोह तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बीते दो माह के कार्य के संबंध में कमेटी गठित कर कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर श्री अरूणेश कुमार यादव, आईआईए से श्री अनूप खन्ना, हौजरी एसोसिएशन से श्री मनजीत अरोडा, लघु उद्योग भारती से श्री अजय शर्मा, श्री मोल्हड़ मल गर्ग, श्री नुसरत साबरी, श्री राजेश गुलाटी, श्री मुकुन्द मनोहर गोयल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ