श्री आशुतोष रामलीला समिति ने गरीब और असहाय व्यक्तियों को प्रभु जी की रसोई में कराया भोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा स्थानीय जन मंच के निकट स्थित गरीबों व असहायों के लिए भोजन का निःशुल्क प्रबंध करने वाली प्रभु जी की रसोई में 350 से अधिक गरीब और असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया गया।
आशुतोष रामलीला समिति में इस वर्ष की शोभा यात्रा में श्री संजीव टण्डन को प्रभु श्री राम जी के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रभु जी की रसोई के सचिव व प्रसिद्ध व्यापारी नेता श्री शीतल टंडन द्वारा राम जी के सारथी श्री संजीव टंडन एवं श्री आशुतोष रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी को पगड़ी, अंगवस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्री टंडन जी ने प्रभु श्री राम जी का सारथी बनने पर संजीव टंडन जी को एवं समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया व आशीर्वाद दिया व उन्नति मय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रभु राम के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉ० एम०पी० सिंह चावला, संयोजक विजय कुमार, अमन भाटिया, रवि बक्शी, संजय आनन्द आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ