Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में अशोक वाटिका,लंका दहन का किया गया मंचन

श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में अशोक वाटिका,लंका दहन का किया गया मंचन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में अशोक वाटिका,लंका दहन का मंचन किया गया।मुख्य अतिथि लायन्स क्लब मयूर से जोन चेयरमैन राजीव सचदेवा व हैंड्स टू केयर के अध्यक्ष परम बत्रा रहे।विधायक राजीव गुम्बर जी भी उपस्थित रहे।

सुग्रीव व बाली का युद्ध,प्रभु राम जी कबाली को वध करना व  सुग्रीव को राजा बनाना,सुग्रीव द्वारा हनुमान जी को सीता माता का पता लगाने के लिए लंका में जाने के लिए कहना व प्रभु श्री राम जी द्वारा अपनी अंगूठी देना,जामवन्त का हनुमानजी को उनका बल याद दिलाना,हनुमान जी का समुन्द्र पार करना,अशोक वाटिका में जाकर सीता माता से मिलना व श्री राम जी की अंगूठी देना, अशोक वाटिका नष्ट करना व रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध करना,मेघनाथ द्वारा हनुमानजी को ब्रह्म बाण में बांध कर रावण के दरबार मे लाना, रावण का हनुमान जी की पूंछ में आग लगवाना,हनुमान जी द्वारा लंका दहन आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ।प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,,सीता माता के रूप में पूजा काला,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,हनुमान जी के रूप मे तरुण अरोड़ा,रावण के रूप में राजीव यादव,बिभीषन के रूप में अभिनय,सुग्रीव के रूप में सन्नी भाटिया,बाली के रूप में शिवम कक्कड़,जामवन्त सहज सिंह,अक्षय कुमार के रूप में जतिन दुआ,अंगद के रूप में ईश सलूजा,मेघनाथ के रूप में अभिषेक का सुंदर अभिनय रहा। निर्देशन जय कालरा ने किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन कर पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन,प्रबन्धक विनय दुग्गल, दशहरा प्रधान नरेश कुमार,प्रभु राम के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉ0 एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता,विजय कुमार,राकेश राणा,अमन भाटिया, राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान कुमार,विकास कुमार,लकी भण्डारी,सिद्धार्थ पुरी, शिवम ग्रोवर,हरीश ढंग व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन रवि बक्शी एवं अमित वत्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार