Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला जज सत्येन्द्र कुमार को अधिवक्ता एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

जिला जज सत्येन्द्र कुमार को अधिवक्ता एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई 

विदाई समारोह में न्यायिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने की सहभागिता 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बार प्रांगण में जनपद न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बार प्रांगण में आयोजित समारोह में न्यायिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और जनपद न्यायाधीश को भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव पालम राणा एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में चौधरी रणधीर सिंह, अशोक कुमार पुंडीर, राजेन्द्र सिंह चौहान, राजीव गुप्ता, अमरीश पुंडीर उर्फ लाला भाई, शीशपाल सिंह पुंडीर, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, आदित्य सिंह, राशिद जमील, जयवीर सिंह पुंडीर, निशांत त्यागी, आदित्य अंगीरस, सत्यपाल सिंह सैनी, अभय सैनी, प्रमोद शर्मा, रौनक अली, राकेश त्यागी, अरुण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मेन्द्र, जमाल साबरी, संजय वर्मा, सतीश चौधरी, बाबूराम, चौधरी सतीश और कादिर राणा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी सहभागिता की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार