Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत तहसील सदर में बने सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई फोटो

 जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत तहसील सदर में बने सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई फोटो

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील, जनगणना में हो शत-प्रतिशत भागीदारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन द्वारा भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत कल तहसील सदर में सैल्फी प्वाईंट पर फोटो खिंचवाई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर जाकर द्वितीय चरण जनगणना कार्य किया जाएगा। 05 जनवरी से 09 जनवरी तक प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों द्वारा पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।श्री अरविंद कुमार चौहान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनगणना में भागीदारी करें और प्रयास करें कि कोई भी नाम जनगणना से न छूटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 माता की भक्ति गंगा में विदेशी महिलाएं भी लगा रही डूबकी