शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर सहारनपुर देहात के कई गांवों में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, स्नातकों, ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी परविंदर भाटी और नितिन तोमर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।रूही अंजुम ने जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और चुनाव को लेकर चर्चा की।इस दौरान पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत,हाजी शमशेर अली, सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित, अहसान प्रधान,राव सखावत,कुलदीप हंस,मीरा देवी आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ