Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने किया चीनी व्यापारियों के स्टॉक का सत्यापन

 जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने किया चीनी व्यापारियों के स्टॉक का सत्यापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, जी0एस0टी0 विभाग के अधिकारी श्री योगेश कुमार एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्री शैलेश कुमार यादव द्वारा मोरगंज बाजार में चीनी के व्यापारियों के स्टॉक का आकस्मिक सत्यापन किया गया। 

मै0 सुरेन्द्र कुमार सतेन्द्र कुमार, मै0 मंगलम ट्रेडर्स, मै0 अरोरामल मदनलाल एवं मै0 विरेन्द्र कुमार एण्ड सन्स आदि स्टॉक के सत्यापन तथा क्रय स्टॉक के बिल एवं विक्रय बिल में अंकित मूल्य का अवलोकन किया गया। सभी ट्रेडर्स के पास चीनी का स्टॉक लिमिट के अन्तर्गत पाया गया तथा कोई भी विचलन की स्थिति संज्ञान में नही आयी। सभी को निर्देशित किया गया कि चीनी की उपलब्धता बनाये रखें तथा जो भी रिटेलर आये उन्हे चीनी मांग के अनुरूप उपलब्ध कराये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट