जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम के नाम सम्मिलित किए जाने के सम्बन्ध में विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 अक्टूबर व 24 अक्टूबर को बूथों पर विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। मतदेय स्थल पर बूथ लेविल अधिकारी प्रातः 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक बूथों पर रहेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा एस0ए0एम0 इण्टर कॉलेज एवं जे0वी0जैन डिग्री कॉलेज में चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित सभी बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया कि किसी भी अर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में अंकित होने से न छूटे। उन्होने निर्देशित किया कि वह घर-घर जाकर अर्ह नागरिकों जिनके नाम निर्वाचक नामावली में नहीं हैं अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु प्रेरित करायें। जिलाधिकारी द्वारा जनसाधारण को अवगत कराया गया कि वह अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु फार्म 6 अपने बूथ पर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते हैं या व अपना फार्म 6 ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ