थाना नागल पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-बस स्टैंड के निकट ऑटो और रेडी से हो रहे अतिक्रमण पर थाना पुलिस ने चाबुक चलाया है। मेन बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटवाते हुए उपनिरीक्षक शिवकार सिंह व उपनिरीक्षक सत्येन्द्र राठी ने अतिक्रमण कार्यों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर अतिक्रमण के कारण किसी भी प्रकार की घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार अतिक्रमणकारियों को मानते हुए उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सर्विस रोड पर लगी फलों की रेडियो को पीछे हटाने तथा ऑटो चालको से अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी है।
0 टिप्पणियाँ