Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कर रहीं हैं संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश-प्रमेन्द्र सिंह भाटी

 भाजपा कर रहीं हैं संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश-प्रमेन्द्र सिंह भाटी 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के मेरठ सहारनपुर खण्ड स्नातक विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्नातक प्रत्याशी व एम एल सी दिनेश कुमार गोयल द्वारा फर्जी तरीके से ब्लक  मे फार्म जमा कराकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के  नियम 31 के विरुद्ध है उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया जो संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है
समाजवादी पार्टी के मेरठ सहारनपुर खण्ड स्नातक विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट आज यहां सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर को मेरठ सहारनपुर स्नातक विधान परिषद के नामांकन दाखिल हुए थे परन्तु अब 14 अक्टूबर को मतदाता सूची उपलब्ध कराईं गई है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एम एल सी दिनेश कुमार गोयल ने सत्ता का दुरुपयोग कर यूनिवर्सिटी से डाटा लेकर गलत तरीके से स्नातक मतदाता बनाने का काम किया है जो एक गंभीर अपराध है  सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद  ने कहा कि सहारनपुर जिले मे मतदाता सूची मे गड़बड़ी है एक ब्लॉक के मतदाता दूसरे  ब्लॉक में दर्ज किए है जिससे अनेक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग न कर सके  विधायक उमर अली खान ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है परन्तु जनता जागरूक है विधान परिषद चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगे   वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, मजाहीर राणा,विनोद तेजयान, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, वासिल तोमर, सलीम अख्तर,ममता चौधरी,अभिषेक अरोड़ा टिंकू इंजी विजेश कुमार शर्मा, ममता चौधरी, हसीन कुरेशी, मजहबी खान, संदीप चौधरी, जमाल साबरी,स्वराज सिंह, मुस्तकिम राणा, रतन सिंह यादव भी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट