Ticker

6/recent/ticker-posts

बागपत में नवदुर्गा सेवा समिति ने किया छठे मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

 बागपत में नवदुर्गा सेवा समिति ने किया छठे मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन

रिपोर्ट  विवेक जैन

बागपत-नगर के पक्का घाट स्थित कश्यप कॉलोनी में नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से छठे मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ भूतनाथ मंदिर के महंत महेशनाथ जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटकर किया। इस अवसर पर समिति की और से आये अतिथियों को माला पहनाकर व भगवान के चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व मां की चौकी में मुख्य पंडित अनिल शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण में खेकड़ा से आई भजन मंडली ने मां भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष ललित कश्यप ने जागरण के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मां भगवती की कृपा और आशीर्वाद से समिति हर वर्ष नवरात्र के पावन अवसर पर कश्यप कॉलोनी में मां की चौकी और जागरण का आयोजन करती है। हमारा उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में भक्ति, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। मां भगवती के दरबार में सेवा करने का अवसर मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।” ललित कश्यप ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 19 अक्टूबर को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं, सभासद भवी कश्यप ने कहा, “मां भगवती की आराधना हमें सेवा, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज के लोगों को एक साथ जोड़ते हैं और हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि मां की चौकी को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का योगदान सराहनीय है।” मां की चौकी एवं जागरण को सफल बनाने में भवी कश्यप सभासद, सहदेव, संजय, फूल, ऋषि, मोनू, युगल, गौरव, भीम सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 माता की भक्ति गंगा में विदेशी महिलाएं भी लगा रही डूबकी