Ticker

6/recent/ticker-posts

नई दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, थार सवार तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

 नई दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, थार सवार तीन दोस्तों की मौत, दो घायल 

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-नई दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर रेलिंग से जा टकराने पर तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला कमलानगर जिला आगरा निवासी पांच दोस्त अपनी थार कार संख्या UP80HX2342 से सवार होकर मसूरी जा रहे थे कि जैसे ही वह करीब सवा तीन बजे एक्सप्रेस वे पर लाखनौर बेलडा के निकट एक्सप्रेस वे से नीचे उतरने के लिए गोलचक्कर पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए रेलिंग से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में पीछे बैठे साहिल 28 वर्ष व सक्षम गौतम 25 वर्ष कार से उछलकर करीब 30 फीट नीचे गहराई में जा गिरे और राहुल कुमार 26 वर्ष रेलिंग से जा टकराया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक हेमंत वर्मा व सचिन वर्मा घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते एयरबैग खुल गए जिससे सचिन व हेमंत की जान बच गई।
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अविलंब जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतकों का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम केई भिजवाया है। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिखलते जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के अनुसार मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई और घटना की सूचना पर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल तथा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया अधिक स्पीड होना घटना का कारण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 माता की भक्ति गंगा में विदेशी महिलाएं भी लगा रही डूबकी