श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में लक्ष्मण-मूर्छा लीला का हुआ सुंदर मंचन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में लीला में लक्ष्मण-मूर्छा लीला का सुंदर मंचन हुआ।लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध,लक्ष्मण मूर्छा,हनुमान जी का सुषेण वैद्य को लंका से लाना, संजीवनी बूटी के लिए द्रोण पर्वत पर जाना,मार्ग में कालनेमि का मरण,संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाना आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ।
मेघनाथ के रूप में समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अपने सशक्त अभिनय द्वारा दर्शकों को अनेको बार तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।मेघनाद के रूप में गौरव चौधरी,प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,हनुमान जी के रूप मे तरुण अरोड़ा,रावण के रूप में राजीव यादव,सुग्रीव के रूप में सन्नी भाटिया,विभीषण के रूप में शिवम कक्कड़,अंगद के रूप में ईश सलूजा सुषैण वैद्य के रूप में संगम अरोड़ा का सुंदर अभिनय रहा।निर्देशन जय कालरा ने किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,दशहरा प्रधान नरेश कुमार,प्रभु राम के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉ0 एम0पी0 सिंह चावला,राकेश राणा, योगेश टंडन,अमन भाटिया, राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान कुमार,विकास कुमार,सन्नी शर्मा,लकी भण्डारी,सिद्धार्थ पुरी,दिव्यांश अरोड़ा, शिवम ग्रोवर व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन रवि बक्शी एवं अमित वत्ता ने किया।

0 टिप्पणियाँ