Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गढ़ी मलूक वृद्धाश्रम में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा गढ़ी मलूक वृद्धाश्रम में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी मलूक स्थित वृद्धाश्रम में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया।कैम्प को सफल बनाने मे स्थानीय पार्षद संजीव कर्णवाल का विशेष योगदान रहा 
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। आयुष्मान योजना से कमजोर वर्ग का निःशुल्क उपचार हो रहा है। इस अवसर पर वृद्धजनों को वॉकर एवं छड़ी वितरित की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने कहा कि सभी चिकित्सा इकाइयों पर दवाई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच निःशुल्क हो रही है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।शिविर में स्त्री रोग जांच, एक्स-रे, बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस, टाइफाइड सहित अन्य जांचें हुईं। कुल 255 रोगियों को परामर्श, दवाई और जांच सुविधा दी गई।शिविर में डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ. एस.एस. लाल, डॉ. अनिल बोहरा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. ख्वाजा ख्याम, डॉ. डी.आर. मनु, डॉ. मीनू मित्तल, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, डॉ. पंकज कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 माता की भक्ति गंगा में विदेशी महिलाएं भी लगा रही डूबकी