दृष्टि कप 2026 क्रिकेट मुकाबले में टीम दृष्टि इलेवन ने सहारनपुर शूरवीर इलेवन को दी करारी शिकस्त
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- भूतेश्वर फील्ड में रविवार को दृष्टि आई फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित दृष्टि कप 2026 क्रिकेट मुकाबले में टीम दृष्टि इलेवन ने सहारनपुर शूरवीर इलेवन को 135 रन से करारी शिकस्त दी। कप्तान डॉ. अमित सैनी के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि इलेवन ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। बलविंदर ने 62 और वरुण शर्मा ने 51 रन की शानदार पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर शूरवीर इलेवन की टीम 20 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। डॉ. समर्थ ने पांच विकेट झटके, जबकि रमन और वरुण शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।वरुण शर्मा को मैन ऑफ द मैच, बलविंदर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. समर्थ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अभिनव रहेजा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूतेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री नेत्रपाल और नमित गुप्ता उपस्थित रहे। रणधीर कपूर, राजीव गोयल, मयंक त्यागी, सुभाष और ईशांत का भी सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से खेल भावना, टीमवर्क और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
0 टिप्पणियाँ