Ticker

6/recent/ticker-posts

एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सहारनपुर क्लब में डांडिया नाईट 2.0 का भव्य आयोजन

एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सहारनपुर क्लब में डांडिया नाईट 2.0 का भव्य आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार रात सहारनपुर क्लब में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी का सहारनपुर क्लब के सौजन्य व राइजिंग दिव्या डांस एकेडमी के सहयोग से सहारनपुर का सबसे बड़ा डांडिया और गरबा रास का आयोजन सहारनपुर-ए-गरबा के नाम से किया गया. इसमें बड़ी संख्या में सहारनपुर जिले की महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहारनपुर कमिश्नर रूपेश कुमार ने फीता काटकर किया, वही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर ने भी डांडिया किया। साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई जिसकी प्रस्तुति राइजिंग दिव्या डांस एकेडमी के द्वारा कराई गई।

डांडिया नाइट गरबा कार्यक्रम में मां भगवती के भक्ति गीतों और भजनों पर पारंपरिक डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभी ने उत्सव का आनंद उठाया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने अपनी सखियों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। देर रात तक कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में शहर के 4000 से 5000 लोगों ने प्रतिभाग किया और इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना सहयोग किया। इस दौरान सभी धर्म का भाईचारा भी देखने को मिला। इस गरबा कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सहारनपुर क्लब की ओर से सचिव श्री हेमंत जोशी, संयुक्त सचिव श्री जौध वीर सिंह बत्रा, श्री अमित जॉली एवं श्री माई दयाल मित्तल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।इस दौरान एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की और से ओस्विन टेरेंस, खेमचंद सैनी, शशांक शर्मा, संदीप शर्मा, मैडी शर्मा, आयुष जैन, अंकुर सैनी, स्वाति बाली, इर्तज़ा हसन, प्रशांत गुप्ता, सौरभ अरोड़ा, प्रिया बजाज, नीलू खान, कमाल खान, दीपिका सचदेवा, ज्योति चौहान, गरिमा कक्कड़, शिल्पा कोहली मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल,