सहारनपुर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-पुलिस लाइन खेल मैदान पर आयोजित 20वीं सहारनपुर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन संघ के तत्वावधान में पुलिस लाइन खेल मैदान पर किया गया। आयोजन में पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) वीरेंद्र बहादुर का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. विकेश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के निदेशक प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने बताया की अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन ग्रुप ए में अन्वी यादव ने प्रथम, निहारिका ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलॉन ग्रुप बी में नैंसी प्रथम, विद्या वालिया द्वितीय और बानी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रायथलॉन ग्रुप सी में अवंतिका पुंडीर ने पहला, पलक ने दूसरा और आराध्या वत्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। किड्स भाला फेंक स्पर्धा में पलक प्रथम, नैंसी द्वितीय और आराध्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन ग्रुप ए में कबीर अली ने प्रथम, यशप ने द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलॉन ग्रुप बी में कार्तिक गिरी प्रथम, निखिल खन्ना द्वितीय और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। ट्रायथलॉन ग्रुप सी में गगनदेव वर्मा ने प्रथम, आकाश कुमार ने द्वितीय और सक्षम गुज्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किड्स भाला फेंक स्पर्धा में कार्तिक गिरी प्रथम, गगनदेव वर्मा द्वितीय और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के दौरान प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों को जानकारी दी कि 20वीं राष्ट्रीय अंतरजिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम के लिए प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 13 बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने की संभावना से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन मुस्तकीम अंसारी ने डॉ. संदीप गुप्ता के सहयोग से किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता निदेशक यशपाल सिंह पुंडीर, अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी और सचिव भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में ईश्वरपाल सिंह मुखिया, दीपक शर्मा भगतजी, पॉपिन कुमार, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र कुमार, निशु राणा, स्नेहा, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, साहिल, उन्मानी, साक्षी, आदित्य शर्मा, शिखर और मनीष सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अमजद अली, जयवीर सिंह, मशकूर अहमद, सोनवीर सिंह, आदेश कुमार, गौरव चौहान, मनोज प्रजापति, रवि कोरी, सुरेंद्र सिंह, गौरव पाल, सतीश कुमार और अभिषेक ज्ञानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ