सब जूनियर गर्ल्स इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सहारनपुर मंडल की टीम घोषित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सब-जूनियर गर्ल्स इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से ब्राउनवुड स्कूल मे आयोजित चयन ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और देवबंद सहित विभिन्न क्षेत्रों की करीब 40 से 45 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद 16 खिलाड़ियों का अंतिम टीम में चयन किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को रिजर्व सूची में रखा गया है।
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर खान ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम का गठन किया गया। चयनित टीम 23 अक्टूबर 2026 को जौनपुर के लिए रवाना होगी, जहां 24 अक्टूबर को टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी। चयन प्रक्रिया के दौरान विश्वेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा और सैयद हमजा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। टीम के चयन और गठन में कोच अमित कुमार एवं योगेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सचिव समीर खान के अनुसार, सहारनपुर मंडल की टीम में पीहू पंवार, देवांगी शाह, राधिका, खुशी, आकांक्षा, बुशरा चौधरी, आलिया चौधरी, आरुषि, गुंजन, प्रणिका राठौर, दीक्षु राठी, अवनि, आयुषी, वाणी, श्रेया और कशिश का चयन किया गया है। वहीं अलीना और सिबा को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।इस अवसर पर सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सचिव समीर खान, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, सदस्य शरीम, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद अकरम, कोच मोहम्मद बशर, आदिल, मोहम्मद अली खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ