शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन,गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय कार्यालय परिसर में दिया जा रहा क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी तीसरे दिन भी पूर्ण ऊर्जा और एकजुटता के साथ धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हकों की लड़ाई के लिए यूनियन सदैव तत्पर है और देय लाभ दिलाए जाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई को जारी रखते हुए कर्मचारी किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। हमारी लड़ाई न्याय व अधिकारों को हासिल करने की है,जिन्हें हम लेकर रहेंगे।धरने के तीसरे दिन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष विशाल बिरला जी ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और सफाई मजदूर संघ इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा है।प्रशासन को कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र मानना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और अपना समर्थन व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ