पवन दास शास्त्री बने जम्मू यात्री भवन के महंत,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष सहित संतो ने की ताजपोशी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रसिद्व जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट,भूपतवाला में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी श्रीपंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पूरी जी महाराज के पावन सानिध्य मे एवं पंचपुरिय श्रीवैष्णव विरक्त महामंडल (रजि) हरिद्वार के अध्यक्षता में महामंडलेश्वर श्री परमेश्वर दास,दिगंबर अखाड़ा एवं समस्त हरिद्वार ऋषिकेश के पूज्य महंतों एवं महामंडलेश्वरों द्वारा जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री पवन दास शास्त्री शिष्य श्री बलदेव दास जी महाराज का पट्टाभिषेक कार्यक्रम पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न किया गया।
इस मौके पर श्रीरामानंदीय श्रीवैष्णव मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष महामंडलेश्वर नारायण दास जी,महामंडलेश्वर स्वामी भगवद स्वरूप जी महाराज,महामंडलेश्वर श्याम दास जी महाराज,महामंडलेश्वर शिवानंद जी महाराज,महंत दुर्गा दास जी,महंतश्री रघुवीर दास,महंत श्री बिहारी शरण,महंत हरेंद्र दास,महंत गणेश दास,महंत किशन दास,महंत जयराम दास,महंत परमेश्वर दास एवं महंत जगदीश दास सहित 13अखाड़ों के महंतों की की उपस्थिति एवं सानिध्य में संपन्न किया गया।ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राज शास्त्री,सुखदेव शर्मा (कार्यसमिति सदस्य),श्याम सिंह(मुख्य महाप्रबंधक जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट हरिद्वार),रोहित शर्मा(जनसम्पर्क अधिकारी),दिनेश भट्ट,पुनीत कुमार द्विवेदी,भुवन भट्ट एवं ट्रस्ट के अन्य सेवकजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ