Ticker

6/recent/ticker-posts

पीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक

 पीईटी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक

जनपद के 34 केन्द्रों तीन दिनों में 6 पालियों पर 87984 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

पीईटी परीक्षा 25, 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को 06 पालियों में होगी आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जनपद में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा पीईटी 2026 परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। 
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबधित अधिकारीगण, केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा को शान्तिपूर्वक, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए लगन से सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्व परीक्षाओं की भांति पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न करायी जाये। इसकी संवेदनशीलता, शुचिता एवं पारदर्शिता किसी भी स्तर पर भंग न हो, यदि कोई भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने रोडवेज, रेलवे, एआरटीओ, एसपी यातायात तथा सिटी मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षार्थियों से होटल संचालक, टैम्पो/ई-रिक्सा चालक अतिरिक्त दरें न वसूलें। निर्धारित दर पर ही व्यवस्था हो। लवी त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में काफी संख्या में अभ्यर्थियों का आवागमन होगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसलिये रेलवे व परिवहन विभाग के अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की भी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा में महिला अभ्यर्थी भी शामिल होंगी, उनकी सुरक्षा के लिये विशेष प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए एवं उनके बैग इत्यादि रखवाने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होने रोडवेज को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों हेतु अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा जनपद में 34 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी जिसमें 87984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 14664 सम्मिलित अभ्यर्थी होंगे। परीक्षा दो पालियों में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक होगी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी कमी ना रहे। इसके साथ ही कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें। 

परीक्षा के लिए निर्धारित केन्द्र-

एएचपी इण्टर कॉलेज छुटमलपुर, आर्य कन्या इण्टर कालेज मटिया महल खालापार नियर दालमण्डी पुल, आशा मॉडर्न इण्टरनेशनल स्कूल जनता रोड, बीडी बाजोरिया इण्टर कालेज नियर बस स्टैण्ड बेहट रोड, बीएचएस इण्टर कालेज मिशन कम्पाउण्ड, डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल रसूलपुर बेहट रोड, दयाचन्द जैन इण्टर कॉलेज सरसावा, गौरी शंकर इन्द्रापाल सिंह इण्टर कालेज हसनपुर पुलिस चौकी दिल्ली रोड, गोचर कृषि इण्टर कॉलेज रामपुर मनिहारान, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, राजकीय इण्टर कॉलेज कैलाशपुर, राजकीय इण्टर कॉलेज कमेला रोड, राजकीय इण्टर कालेज नेहरू मार्केट, गुरू नानक गर्ल्स इण्टर कालेज गांधी पार्क, गुरू नानक इण्टर कालेज अम्बाला रोड, एचएवी इण्टर कॉलेज मातागढ, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज आतिश बाजान कम्बोह का पुल, इस्लामिया इण्टर कालेज ईदगााह रोड नियर ईदगाह चौक, जेबीएस हिन्दु कन्या इण्टर कॉलेज रायवाला, जे0वी0जैन कालेज प्रदूमन नगर, जेवी जैन इण्टर कालेज मातागढ कलसिया रोड, जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मडकी रोड मुजफ्फरनगर, जनता इण्टर कॉलेज अहमदपुर ब्राहम्ण नियर पिलखनी, जनता इण्टर कॉलेज स्टेशन रोड नागल, केसीसीपी आर्य कन्या इण्टर कॉलेज गिल कालोनी,  खालसा पब्लिक स्कूल सडक दूधली, किसान विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज नियर दाउदपुरा बस स्टैण्ड, महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लिंक रोड, रमाबाई राजकीय गर्ल्स इण्टर कॉलेज कोटा, एसबीबीए इण्टर कॉलेज धोबी घाट, श्री दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कॉलेज छाता बारूमल, सियाराम इण्टर कॉलेज गागलहेडी, सैन्ट मैरी स्कूल चिलकाना रोड, हलालपुर।परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि परीक्षा के संबंध में आयोग द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। कक्ष निरीक्षकों की अच्छी तरह से ब्रीफिंग और ट्रेनिंग करा दी जाये। मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न हो।बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सैक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र पर्यवेक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील