Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने सपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने सपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है।

आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला महामंत्री नवनीत सिंह के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी अम्बाला रोड़ स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद को अपना समर्थन पत्र देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षक स्नातक सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है इसी परिपेक्ष में आज इकाई के पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं जिला महामंत्री नवनीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने शिक्षक स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन दिया । उन्होंने बताया कि उनके राज्य कमेटी द्वारा प्रदेश की 11 सीटों पर समर्थन किया गया है जिस पर सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने सपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया है उसे पर समाजवादी पार्टी उनकी सदैव सहयोगी रहेगी I इस दौरान पूर्व मंत्री विनोद तेजियान कामरेड दाउद, हसीन कुरैशी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील