Ticker

6/recent/ticker-posts

24 अक्टूबर से किया जाएगा नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आयोजन-राजीव गोयल टप्पू

24 अक्टूबर से किया जाएगा नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आयोजन-राजीव गोयल टप्पू

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी, सहारनपुर की ओर से नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आयोजन 24 अक्टूबर से किया जाएगा। एकेडमी के कोच राजीव गोयल टप्पू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सहारनपुर स्थित भूतेश्वर ग्राउंड पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले होंगे।

राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि टूर्नामेंट में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी, दृष्टि-11, अल्फा जायंट्स नोएडा, वंडर स्पोर्ट्स मेरठ, चौहान एकेडमी सहारनपुर, होली चाइल्ड शामली, यंगस्टर्स क्लब दिल्ली और अहलावत क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीमें भाग लेंगी। विभिन्न शहरों की टीमों के शामिल होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 20-20 ओवरों के होंगे। सभी मैच व्हाइट लेदर बॉल से खेले जाएंगे और टीमें कलर ड्रेस में मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ क्रिकेट को बढ़ावा देना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।टूर्नामेंट में विजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 के आयोजन से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रहने की उम्मीद है। 24 अक्टूबर से भूतेश्वर ग्राउंड पर शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में आठों टीमें खिताब जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं