विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूली बच्चो को आयोडीन के बारे में दी आवश्यक जानकारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- विश्व आयोडीन अल्पता विकार दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शक्ति नगर, नुमाइश कैम्प स्थित एक स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में स्कूली बच्चो को आयोडीन के बारे में आवश्यक जानकारी दी
स्वास्थ्य विभाग की टीम की और से बी सी जी टीम लीडर बृजेश कुमार और वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजाना के भोजन में आयोडीन तत्व का पर्याप्त मात्रा में होना, शरीर की बढ़त और बुद्धि के अच्छे विकास के लिए बहुत जरूरी है वरना आयोडीन की कमी से बच्चो में मंद बुद्धि, बोनापन, गूंगापन, बहरापन तथा अपंगता जैसे रोग हो सकते हैं जिनका इलाज करना भी नामुमकिन सा होता है व्यस्को में आयोडीन की कमी से ऊर्जा और ताकत की कमी के साथ साथ मुख्यत घेँघा रोग हो जाता है और गर्भवती औरतों में आयोडीन की कमी से गर्भपात या मरा बच्चा भी हो सकता है, आयोडीन युक्त नमक का सेवन करके इन सब रोगौ से बचा जा सकता है, नमक के पैकेट पर सूरज का निशान आयोडीन युक्त नमक लिखा होना आयोडीन नमक की खास पहचान है कभी भी खुला ढेले वाला यानि बरगरा नमक नहीं लेना चाहिए क्योंकि बरगरा नमक धो के इस्तेमाल होता है, धोने से उसकी ऊपरी सतह का आयोडीन धुल जाता है इस मौके पर खालसा पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्य परमजीत कौर एवं वरिष्ठ अध्यापिका सुमन चावला का विशेष योगदान रहा, स्कूल प्रधानाचार्य स. गोविन्दर सिंह ने खालसा स्कूल के छात्र -छात्राओं को ये आवश्यक जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया

0 टिप्पणियाँ