Ticker

6/recent/ticker-posts

पांच नवंबर से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान होगा प्रारंभ

 पांच नवंबर से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान होगा प्रारंभ

पेंशनर्स द्वारा अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में  किया जाएगा जमा

स्मार्टफोन के माध्यम से भी कर सकते है जीवन प्रमाण पत्र जमा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मुख्य कोषाधिकारी श्री सूरज कुमार ने बताया कि पांच नवंबर 2026 से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान प्रारंभ होगा जिस हेतु कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स के द्वारा अधिकतम संख्या में अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा किया जाएगा।

श्री सूरज कुमार ने बताया कि पेंशनर्स घर बैठे ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस माह नवंबर 2026 से कोषागार में एक कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। पेंशनर्स अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपनी बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस, जन सेवा केंद्र, कोषागार में उपस्थित होकर या स्मार्टफोन के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan App और Aadhar Face RD App डाउनलोड करने होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं