Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी धर्म आपसी प्रेम,एकता और एक दूसरे की खुशियों में शामिल हो क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं-जमील फोरमैन

वरिष्ठ समाजसेवी जमील फोरमैन ने नवरात्रों पर 21 कन्याओं को किए उपहार भेंट

सभी धर्म आपसी प्रेम,एकता और एक दूसरे की खुशियों में शामिल हो क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं-जमील फोरमैन

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ समाजसेवी जमील फोरमैन ने कहा कि सभी धर्म आपसी प्रेम,एकता और एक दूसरे की खुशियों में शामिल होने का संदेश देते हैं।यही हमारी परंपरा है।
हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक वरिष्ठ समाजसेवी जमील फोरमैन ने नवरात्रों पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर 21 कन्याओं को उपहार भेंट किए।जमील फोरमैन ने कहा कि सभी धर्म आपसी प्रेम,एकता और एक दूसरे की खुशियों में शामिल होने का संदेश देते हैं क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।उन्होंने कहा कि हमें सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और मिलजुल कर एक परिवार की तरह रहना चाहिए।जमील फोरमैन ने कहा कि हमें बेटियों महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मानने वालों से मिलकर ही एक खूबसूरत हिंदुस्तान बना है।जो हमें पूरी दुनिया मे ख़ास बना देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 13 सदस्यीय टीम चयनित