चौधरी धर्मवीर सिंह गुर्जर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा बनाया गया सहारनपुर जिला अध्यक्ष
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा चौधरी धर्मवीर सिंह गुर्जर को सहारनपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मवीर सिंह गुर्जर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धर्मवीर सिंह गुर्जर को संगठन का सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए प्रयास करेंगे।संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि न हम किसी का उत्पीड़न करते और न किसी को समाज का उत्पीड़न करने देंगे।उन्होंने कहा समाज के बीच रहकर समाज के लिए काम किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ