Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में दशहरे पर भी जारी रहा आशाओं का धरना, लखनऊ कूच और भूख हड़ताल की चेतावनी

 सहारनपुर में दशहरे पर भी जारी रहा आशाओं का धरना, लखनऊ कूच और भूख हड़ताल की चेतावनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना दशहरे के अवसर पर 14वें दिन भी जारी रहा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर छुट्टी के दिन भी बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आशा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि 22 अक्टूबर को सैकड़ों आशा कार्यकर्ता बसों से लखनऊ कूच करेंगी। मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।धरने पर बैठी आशाओं का कहना है कि उनसे 24 घंटे काम लिया जाता है, देर रात गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है, फिर भी महज 1500 से 2000 रुपये मानदेय मिलता है, वो भी समय पर नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 13 सदस्यीय टीम चयनित