श्री आशुतोष रामलीला की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर--श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें श्री रामलीला व दशहरा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई। शुभारंभ शोभायात्रा प्रधान गुरप्रीत सिंह बग्गा ने किया।
अलग-अलग झांकियों से सजे रथों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, सुभाष नगर, पटेल नगर से होते हुए अंबाला रोड गुरुद्वारा रोड स्थित समिति ग्राउंड पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने यात्रा का आनंद लिया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष, गौरव पुरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल, दशहरा प्रधान नरेश कुमार, प्रभु राम के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉ0 एम0पी0 सिंह चावला, राकेश राणा, शीतल टंडन, मातिश्वर चांदना, योगेश टंडन, अमन भाटिया, राघव सेठ, राजा छाबड़ा, दीक्षित छाबड़ा, मनीष कालरा, संजय आनन्द, आनन्द भाटिया, राजेन्द्र महेंद्रा, शिवम महेंद्रा, गौरव चौहान कुमार, विकास कुमार, सन्नी शर्मा, लकी भण्डारी, सिद्धार्थ पुरी, शिवम ग्रोवर व सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ