Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे मजदूर यूनियन ने NPS-UPS का किया विरोध, नियमों के उल्लंघन पर जताई नाराजगी..

रेलवे मजदूर यूनियन ने NPS-UPS का किया विरोध, नियमों के उल्लंघन पर जताई नाराजगी..

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) की ओर से सोमवार को खानआलमपुरा यार्ड स्थित ROH/BCN/KJGY डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की गई। इसमें नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध में आवाज उठाई गई। साथ ही यूनियन की यूथ विंग के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

बैठक में यार्ड में रेलवे नियमों के कथित उल्लंघन और पर्यवेक्षकों के पीरियोडिकल ट्रांसफर नियमों का पालन नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को नियमों की जानकारी देते हुए प्रशासन से निर्धारित समय में इनका पालन सुनिश्चित करने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र प्रधान ने की। मुख्य वक्ताओं में शाखा सचिव उपेंद्र गुप्ता, राजन वत्स, भगवान गिरी और बाबू राम शामिल रहे। इस दौरान अर्जुन कुमार, विजय, मनोज, सुभाषचंद, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र, संजय कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 श्री आशुतोष रामलीला की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन