Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व चेयरपर्सन प्रदीप चौधरी ने किया श्री गंगाराम लीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला का उद्घाटन

पूर्व चेयरपर्सन प्रदीप चौधरी ने किया श्री गंगाराम लीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला का उद्घाटन

रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक 

रामपुर मनिहारान-श्री गंगाराम लीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति- कुम्भकर्ण वध की लीला का शानदार मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रदीप चौधरी ने किया।

पीठ बाजार में स्थित श्री गंगाराम लीला द्वारा आयोजित रामलीला में बीती रात कलाकारों ने दर्शाया कि विभीषण द्वारा अपने भाई रावण को समझाने पर महल से बाहर निकाल देता है तो विभीषण राम जी की शरण में चला जाता है।अंगद को शान्ति दूत बनाकर भेजा जाता है रावण के दरबार में पहुंच कर अपना पैर जमीन पर जमाकर किसी भी योद्धा द्वारा अंगद का पैर ना हिला पाने पर युद्ध का एलान कर लौट जाता है। राम लक्ष्मण को मेघनाद से युद्ध करने के लिए भेजते हैं तो मेघनाद युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति मारकर मूर्छित कर देता है। भाई की मूर्च्छा पर राम विलाप करते हैं। तब हनुमानजी संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। फिर लक्ष्मण मेघनाद को मौत की नींद सुला देता है। तब रावण चिंतित होकर कुम्भकर्ण को युद्ध करने के लिए भेजता है। वह भी राम की सेना द्वारा मारा जाता है। इस दौरान रामनिवास सैनी, प्रीतम सिंह सैनी,दिग्विजय चौधरी, शुभम चौधरी, संजय प्रधान,राजन गुप्ता, बिरजू चौधरी, अनिल जैन,अशोक जैन, सन्नी सैनी, राजन कश्यप,रविपाल, सचिन पाल, मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 श्री आशुतोष रामलीला की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन