गुरु गद्दी उन में कल आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय संत समागम
रिपोर्ट एसडी गौतम
शामली-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन की प्राचीन गुरु गद्दी उन जिला शामली में मंगलवार को गुरु ज्ञान भिक्षुकदास जी महाराज को समर्पित अंतराष्ट्रीय महान सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
गुरु गद्दी उन के महंत आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया मिशन के संस्थापक सतगुरु समनदास जी महाराज को ज्ञान देकर उन्हें महान संतरूपी चोला देने वाले पूज्य गुरुदेव स्वामी ज्ञानभिक्षुक दास जी महाराज का 174वाँ प्रकटोत्सव गुरु गद्दी उन में मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में देशभर से अनुयायी जुटेंगे और प्राचीन गुरु गद्दी उन का दर्शन दीदार कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। संत कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ