Ticker

6/recent/ticker-posts

दिल्ली चलो - वोट बचाओ देश बचाओ : कांग्रेस महानगर कार्यालय पर हुई बैठक

 दिल्ली चलो - वोट बचाओ देश बचाओ : कांग्रेस महानगर कार्यालय पर हुई बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेस महानगर कार्यालय परआयोजित दिल्ली चलो, वोट बचाओ ,देश बचाओ, की महा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने महानगर के सभी पदाधिकारियों से अपील की 
आज कांग्रेस पार्टी के महानगर कार्यालय पर महानगर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सभी से लोकतंत्र बचाने, देश बचाने की इस लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सहारनपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की लड़ाई नहीं, सत्ता हासिल करने की लड़ाई नहीं है, यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में सभी लोग पहुंचे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप जैन, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह, महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान, यूनुस सिद्दीकी, नीरज कपिल, सौरभ भारद्वाज, सतपाल बर्मन, SC/ST जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल, अरविंद पालीवाल, अल्पसंख्यक विभाग महानगर अध्यक्ष अरिश सिद्दीकी, महासचिव मयंक शर्मा, विजय पाल रावत, विपिनकांत शर्मा, नसीब खान, जमाल, शहबाज आलम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉ. महेंद्र सैनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत