तालाब में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा
रिपोर्ट-अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-(अमन मलिक)इस्लामनगर में एक तालाब में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिलने क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने मौके पर पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत किया और गोवंश के अवशेष मिलने की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस्लामनगर के नाईनगली उर्फ माजरी मार्ग पर स्थित राने वाले तालाब में गोवंश के अवशेष मिले। कुछ अवशेष पानी में तैर रहे थे तो कुछ बोरियों में बंद थे।इन अवशेषों के मिलने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस्लामनगर या आसपास के गांव में बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है और उनके अवशेष लाकर इस तालाब में डाल दिए गये है जबकि यह तालाब मत्स्य पालन के लिए एक ठेकेदार श्याम सिंह ने ले रखा है। रविवार की सुबह कुछ राजसिंह ,अज्ञेश, विपिन आदि युवाओं ने तालाब में गोवंश के अवशेष देखे।उन्होंने राष्ट्रीय बजरंग दल के विकास सैनी को घटना की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विकास सैनी, जिला मंत्री आकाश चौधरी, संयम,पंकज लोधी जिला महामंत्री ,शिवम,अंकुर,गोनी मनोज,पंकज,कन्हैया,संयम,मोहित,अंकित,अँजैश जॉनी,विजय,उदित,आर्यन, अंशुल, कृष्णा,अभिनव आदि कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर इस्लामनगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और बजरंग दल की टीम का आक्रोश बढ़ते देख कोतवाली प्रभारी सुनील नागर को घटना की विस्तृत जानकारी दी। गोवंश के अवशेष की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुनील नागर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर कर शांत किया उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषी कोई भी हो उसे पकड़कर कर जेल अवश्य भेजा जायेगा। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से गढ्डों की खुदाई कर उस अवशेष को दबाया। घटना की तहरीर अंकित कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध दी है। कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी और दोषी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ