Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट का हुआ ट्रायल

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट का हुआ ट्रायल

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) की ओर से अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के तहत हुए ट्रायल में करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित खिलाड़ी अब जोनल ट्रायल में हिस्सा लेने मेरठ जाएंगे। एसडीसीए सचिव यशपाल ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ट्रायल में एसडीसीए के संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। आयोजन में चेयरमैन परविंदर सिंह, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष रवि सिंगल, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी और मीडिया इंचार्ज सैयद मशकूर का सहयोग रहा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉ. महेंद्र सैनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत