Ticker

6/recent/ticker-posts

नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने की जीत दर्ज

नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने की जीत दर्ज 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से भूतेश्वर ग्राउंड पर आयोजित नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में एंगर बीस्ट मेरठ ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को नौ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एसआरसी दिल्ली ने दृष्टि-11 को चार विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरमान और रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रविवार को पहला मुकाबला चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर और एंगर बीस्ट मेरठ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौहान एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण चौधरी ने 43, युवराज ने 32 और विकास ने 29 रन का योगदान दिया। एंगर बीस्ट मेरठ की ओर से अंतरिक्ष ने तीन और द्रोणा चौधरी ने दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंगर बीस्ट मेरठ की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अरमान ने 73 और देवाशीष ने 71 रन की शानदार पारियां खेलीं। अरमान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दिन का दूसरा मुकाबला दृष्टि-11 और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। दृष्टि-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए। अमित वर्मा ने 40, शिवम वर्मा ने 28 और अमन ने 24 रन बनाए। एसआरसी दिल्ली की ओर से रोहित ने तीन, जबकि प्रशांत और तरुण ने दो-दो विकेट लिए।जवाब में एसआरसी दिल्ली ने माधव गुप्ता के 37, रोहित के नाबाद 40 और ऋषभ राज के नाबाद 20 रन की मदद से 14.5 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बना लिए। टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के कोच राजीव गोयल टप्पू के अनुसार, प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में सोमवार को एंगर बीस्ट मेरठ और एसआरसी क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉ. महेंद्र सैनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत