Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरातन छात्र सम्मेलन में उमड़ा यादों का सैलाब

पुरातन छात्र सम्मेलन में उमड़ा यादों का सैलाब

गुरुजनों से मिलकर भावुक हुए पुरातन छात्र, साझा किए सफलता के अनुभव

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

चिलकाना-सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्षों बाद कॉलेज पहुंचे पुरातन छात्रों ने अपने सहपाठियों और गुरुजनों से मुलाकात कर विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा कीं।

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी देहरादून में स्कूल ऑफ लॉ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वैशाली धीमान ने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कीं। गृह मंत्रालय में तैनात पुनीत रावल ने कहा कि कॉलेज में सीखा अनुशासन आज भी उनके कार्यक्षेत्र में उपयोगी साबित हो रहा है। संजीव और मोहसिन ने भी शिक्षकों के मार्गदर्शन और कॉलेज में मिली सीख को अपने जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।
डॉ. राजीव उपाध्याय ने भी अपने शिक्षण काल की स्मृतियां साझा करते हुए पुराने विद्यार्थियों से मिलकर खुशी जताई। खेमचंद सैनी, मनोज सैनी और बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। वर्षों बाद भी विद्यार्थियों का संस्थान से जुड़ाव बनाए रखना गर्व की बात है। उन्होंने पुरातन छात्रों से कॉलेज की प्रगति में सहयोग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने कॉलेज की 36 सालों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए पुरातन बच्चों की कामयाबी पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पुरातन छात्रों की जानकारी देने वाली प्रगति स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों के साथ-साथ उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जो अब विद्यालय में कार्यरत नहीं हसम्मेलन में अनुज गुप्ता, डा. अनुज पंवार, अंकित सैनी, अंकित वालिया, शाहवेज, जुबैर चौधरी, मोहसिन, नवीन सैनी, सौपन, रजिया, साबिया, सचिन, शमशेर, मनीषा, आजम, सुखदेव, वीरेंद्र, विपुल, गौतम और दानिश सहित 300 से अधिक पुरातन छात्र मौजूद रहे। संचालन मनोज सैनी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दीपावली पर आयोजित प्रतियोगिता में नन्हे बालक  हफीज ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, माचिस की एक तीली से जलाई बारह मोमबत्ती