Ticker

6/recent/ticker-posts

आईएमए के चिकित्सकों ने लिया भक्ति गीतों का आनंद।

 आईएमए के चिकित्सकों ने लिया भक्ति गीतों का आनंद।

डांडिया नृत्य में दिखा महिला चिकित्सको का उत्साह।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर,-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहारनपुर शाखा की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को रुतबा, अंबाला रोड पर भजन क्लबिंग एवं डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने अपने परिवार सहित भाग लिया और भक्ति गीतों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के मेयर डॉ अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। चिकित्सकों ने एक साथ मिलकर भजनों पर झूमते हुए भक्ति का आनंद लिया। इसके बाद डांडिया नृत्य का दौर चला, जिसमें महिला चिकित्सकों एवं चिकित्सकों की पत्नियों ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सभी ने डांडिया का भरपूर आनंद उठाया।इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि दीपावली भाईचारे और एकता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है और तनाव भरे चिकित्सकीय जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है एवं हमारी संस्था भी सक्रिय व मजबूत होती है।मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आईएमए परिवार हर पर्व को एक साथ मिलकर मनाता है। सांस्कृतिक सचिव डॉ. पूजा खन्ना एवं कोषाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया!मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक सचिव डॉ. पूजा खन्ना और कोषाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार अग्रवाल का आयोजन में विशेष योगदान रहा। इस दौरान डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. नरेश नौसारन, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. वंदना आर्य, डॉ. दीपशिखा खन्ना, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. विवेक बनर्जी, डॉ. नीतू जैन, डॉ. रिचा तिवारी, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. सीएस चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पुरातन छात्र सम्मेलन में उमड़ा यादों का सैलाब