Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली पर आयोजित प्रतियोगिता में नन्हे बालक हफीज ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, माचिस की एक तीली से जलाई बारह मोमबत्ती

दीपावली पर आयोजित प्रतियोगिता में नन्हे बालक  हफीज ने दिखाई अनोखी प्रतिभा, माचिस की एक तीली से जलाई बारह मोमबत्ती

रिपोर्ट एसडी गौतम

दिल्ली-मुस्तफाबाद स्थित नवजीवन पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर आयोजित टेलेंट प्रतियोगिता में कस्बा नागल निवासी आरटीआई कार्यकर्ता इखलाक के दस वर्षीय पुत्र हफीज ने अपनी अनोखी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 
कक्षा तीन में अध्ययनरत हफीज ने माचिस की एक तीली से बारह मोमबत्ती जलाकर अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर विद्यालय में मौजूद लोगों ने तालिया बजाकर सराहना की और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर हफीज की इस उपलब्धि ने परिवार, विद्यालय और कस्बा नागल का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर टेलेंट दिखाना नागल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नन्हे बालक  हफीज की यह उपलब्धि इस बात का संदेश देती है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर छोटे से प्रयास से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है। इस अवसर पर शुभचिंतको ने नन्हे बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिजनों को शुभकामनाएं दीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 देवबंद में बढ़ती चोरी व अवैध कारोबार के खिलाफ किसान सेना (अराजनैतिक) में रोष, जल्द होगा थाने का घेराव