Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने वृद्धाश्रम पर पहुंचकर बुजुर्गों को दी दीपावली महापर्व पर शुभकामनाएं

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने वृद्धाश्रम पर पहुंचकर बुजुर्गों को दी दीपावली महापर्व पर  शुभकामनाएं

फल एवं कंबल वितरित कर बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटीं

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं कंबल वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं और उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें यह विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन उनके सम्मान, सुरक्षा एवं देखभाल के प्रति संवेदनशील है।उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द, सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का भी अवसर है। समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना तथा सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करें। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं आत्मीयता का भाव दिखाई दिया। जिलाधिकारी द्वारा उनके बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा करने तथा फल एवं कंबल वितरित किए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की सुविधाओं, स्वास्थ्य, भोजन एवं बेहतर देखभाल का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने वृद्धाश्रम पर पहुंचकर बुजुर्गों को दी दीपावली महापर्व पर  शुभकामनाएं