देवबंद में बढ़ती चोरी व अवैध कारोबार के खिलाफ किसान सेना (अराजनैतिक) में रोष, जल्द होगा थाने का घेराव
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
देवबंद- किसान सेना (अराजनैतिक) के जिला कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देवबंद क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं, स्मैक की धड़ल्ले से बिक्री, कच्ची शराब के अवैध कारोबार एवं सट्टे की खाईबाड़ी को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में उनके द्वारा एसपी सहारनपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हो रही इन घटनाओं से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों एवं अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियां जारी हैं, जिससे आमजन में भी चिंता का माहौल है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसान सेना (अराजनैतिक) द्वारा जल्द ही देवबंद थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष मेहताब मुखिया, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान, नगर मंत्री अभिषेक, नगर उपाध्यक्ष आस मोहम्मद, सलमान आलम, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सरवन शर्मा, विपिन सैनी, सुशील सैनी, हाजी इस्लाम, फुरकान, दिलशाद, साहेब अंसारी, डॉ. राजेश्वर सैनी सहित किसान सेना (अराजनैतिक) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ