Ticker

6/recent/ticker-posts

हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक व शौक सभा का आयोजन


हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक व शौक सभा का आयोजन

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-  हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी के निर्देश पर आगामी 17 सितंबर को सहारनपुर में कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी।जिसमे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर के नेता कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति,बूथ कमेटियों का गठन,सेक्टर वाइस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी,चुनाव में प्रचार प्रसार,पार्टी संगठनों का कार्य आदि को लेकर ट्रेनिग दी जाएगी।बैठक में रालोद के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता एस एन त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मोन धारण कर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर चौ नीरपाल सिंह,वरिष्ठ नेता चौ अर्जुन सिंह,महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, चौ अरविंद मलिक, चौ सचिन मलिक, कारी नौशाद,तस्लीम अहमद, प्रवीन कुमार, विश्वास,प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष