Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरविन्द पालीवाल ने मिठाई बांट बताया छात्रों की जीत

.शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरविन्द पालीवाल ने मिठाई बांट बताया छात्रों की जीत

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-छात्र छात्राओं द्वारा नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे पर धरनारत आंदोलनकारियो की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा इस्तीफा देने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने मिठाई बांट इसे छात्रों की जीत बताया है। 

जनता रोड स्थित अपने आवास पर पांच दिनों से डिटेन मेरठ मंडल प्रभारी व प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग अरविंद पालीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मिठाई बांटकर खुशी जताई और कहा कि युवा इस देश का भविष्य जिनकी मांगों के सामने इस तानाशाही सरकार को झुकना पड़ा और यह किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि छात्रों के आंदोलन और उनकी एकता की जीत है। इस दौरान राजेश कुमार, रवि कुमार, नितिन कुमार, अज्जू भाई, रवि नौटियाल, मनीष गौतम व राजकुमार समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष