पेपरलीक को देशद्रोह घोषित कर रोकी जाए जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्यवाही
पुलिस की बंदिशों को तोड़कर भीम आर्मी आसपा के शेरो ने दिखाई ताकत, सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर- पुलिस की लाख नाकाबंदी और बंदिशो को तोड़कर आजाद समाज पार्टी/ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर स्थित रामलीला मैदान में धरना देकर नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोष जताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
भारी बंदिशों के बीच खचाखच भरे हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आसपा जॉन प्रभारी इंजी. डीपी सिंह ने कहा कि लाखों छात्र छात्राएं अपने सपनों को साकार करने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर प्रतिवर्ष अथक मेहनत करते है लेकिन देशभर में फैले संरक्षण प्राप्त पेपर लीक माफिया स्टूडेंट के सपनों को कुचलने का कार्य कर रहे है जो शिक्षा प्रणाली पर सीधा प्रहार है जिससे छात्र छात्राओं का जीवन अंधकारमय हो रहा है। आसपा जिलाध्यक्ष सचिन खुराना ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पेपरलीक को देशद्रोह घोषित कर दोषी को उम्रकैद तथा कठोरतम दंड दिया जाए, छात्रों के भविष्य को देखते हुए रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्यवाही पर अविलंब रोक लगाई जाए, पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों की पुनः परीक्षा कराकर उचित मुआवजा दिया जाए साथ ही परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, गोपनीयता और सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। श्री खुराना ने देश के भविष्य को बचाने के लिए संबंधित विभागों को उचित कदम उठाने की बात कही। धरने में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य अनिल ओजस्वी, जिला प्रभारी करणवीर सिंह, मेहरदास, अनिल रावण ने भी विचार रखे। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक पैदल कूच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शौर्य अम्बेडकर, दीपक बौद्ध, रविन्द्र प्रधान, काशी मौर्य, रमेश राज गौतम, संदीप मथानिया, राव केसर, राव फरमान, टिंकू कपिल, अजीत बावरा, अशोक भास्कर, रोहन टोपरी, राहुल सिंह, अनुपम सैनी, विकास निडर, पंकज बौद्ध, शुभम सिंह, दीपक गौतम, सुनील भीम, सुमित गुर्जर, राजकुमार बौद्ध, एड. कंवरपाल, दीपक बिरला, राशिद अली, महताब, संजीव प्रधान, अंकुर चौधरी, सूरज बबैल, ललिता गौतम व कस्तूरी गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ