Ticker

6/recent/ticker-posts

अकारण डिटेन किया जाना मानव के मौलिक अधिकारों का हनन- एड० संजीव नौटियाल

अकारण डिटेन किया जाना मानव के मौलिक अधिकारों का हनन- एड० संजीव नौटियाल

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर मंतर पर धरनारत छात्र छात्राओं के समर्थन में डिटेन किए गए समाजवादी पार्टी (एससी प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय सचिव एड. संजीव नौटियाल ने पुलिस द्वारा डिटेन की कार्यवाही पर नाराजगी जताई है।

बड़गांव रोड़ स्थित पिंजौरा में अपने आवास पर बीते पांच दिनों से डिटेन एड. संजीव नौटियाल ने कहा कि जिलेभर में अनेको राजनीतिक दलों व संगठन के नेताओं को बिना किसी कारण या नोटिस के पांच दिनों तक मुजरिम की तरह कैद रखकर व्यक्ति को दैनिक जीवन के कार्यों से वंचित किया गया है
जिस कारण डिटेन किए गए व्यक्ति को आर्थिक हानि के साथ मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा है जोकि मानवाधिकार का खुला उल्लंघन तथा व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तानाशाही वाली कार्यवाही का कोई कानून नहीं है साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष