Ticker

6/recent/ticker-posts

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

नेताओं ने कहा - 2027 में एनडीए के घटक दल के रूप में रालोद हासिल करेगी महत्वपूर्ण मुकाम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोक दल, जनपद सहारनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव चौ. कृष्ण पाल राठी एवं हस्तिनापुर जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. संजय पनवाड़ी उपस्थित रहे।बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र पंकज चौधरी* को सौंपा गया। मनोनयन पत्र देते हुए राष्ट्रीय महासचिव चौ. कृष्ण पाल राठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. संजय पनवाड़ी ने कहा कि "पार्टी हाईकमान के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाता है। इसी कड़ी में आज पंकज चौधरी को किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।"उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह एवं चौ. अजीत सिंह की नीतियों और  जयंत चौधरी के कुशल नेतृत्व में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। इससे आने वाले 2027 के चुनाव  में पार्टी एनडीए के घटक दल के रूप में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाहजमा खान, प्रदेश महासचिव चौ. धीर सिंह, प्रदेश सचिव चौ. अय्यूब हसन, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रमोद प्रधान, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जसमेर प्रधान, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, युवा क्षेत्रीय महासचिव चौ. शिवकुमार गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह, जिला महासचिव विशाल कंबोज, अजेंद्र चिकारा, जिला कोषाध्यक्ष प्रवेश कश्यप, चौ. सत्यकाम, हाजी रियासत, हाजी लियाकत, मोहम्मद वासिफ आदि उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाहजमा खान ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव चौ. धीर सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष